हमें यह घोषणा करते हुए ख़ुशी है कि हमने जंगली जानवरों की पीड़ा पर आधारित वीडियो कार्यक्रम का हमारा पहला भाग जारी कर दिया है | यह भाग एक प्लेलिस्ट के रूप में उपलब्ध है| यह जंगल में जानवरों की स्थिति को उनके द्वारा सही जाने वाली हानियों सहित एक व्यक्तिगत इकाई के रूप में दर्शाता है और उनकी स्थिति में सुधार करने के तरीक़े जिनमे कुछ तरीक़ों को पहले ही अमल में लाया जा रहा है, इस बारे में बताता है | इस भाग के 12 वीडियो (परिचय और 11 विभिन्न इकाइयों सहित) यहाँ देखे जा सकते हैं |
सारांश: जंगली जानवरों की पीड़ा : एक परिचय
पाठ 1: जंगली जानवरों की पीड़ा क्या है ?
पाठ 2: मौसमी परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के कारण जानवरों को होने वाली हानियाँ
पाठ 3: बीमारियाँ और परजीविता
पाठ 4: भूख और मानसिक पीड़ा
पाठ 5: द्वंद्व
पाठ 6: दुर्घटना के कारण
पाठ 7: पुनरुत्पादक योजनायें और जंगली जानवरों की पीड़ा
पाठ 8: जानवरों को बचाना
पाठ 9: जानवरों की मदद करने के विभिन्न तरीक़े
पाठ 10: जंगल में जानवरों का टीकाकरण
पाठ 11: आप क्या कर सकते हैं ?
जंगली जानवरों पीड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसके बारे में बहुत से लोग अनजान हैं या इस बारे में गंभीर ग़लतफ़हमी है | इसलिए इस विषय पर शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है | हम ख़ासतौर से उन प्रोफेसरों को आमंत्रित करते हैं जो अपनी कक्षाओं में इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं या ऐसे छात्र समूह जो जंगली जानवरों की मदद करने के तरीकों की छानबीन में रूचि रखते हों, वे इस सामग्री का अध्ययन और उपयोग करें |
कई वर्षों से यह मुद्दा एनिमल एथिक्स की पहचान बन चुका है। यह पाठ्यक्रम अंग्रेज़ी, पुर्तगाली और स्पेनिश में भी उपलब्ध है।
हमारे यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें !
यह वीडियो कोर्स एनिमल चैरिटी इवैलुएटर्स के सहयोग से संभव हो पाया है, जिन्होंने इसे अपने मूवमेंट ग्रांट्स प्रोग्राम के तहत वित्तीय सहायता दी।
एनिमल एथिक्स इस महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी और पक्षधरता के बहुत ही कम स्रोतों में से एक है। यदि आप चाहते हैं कि हम इसी तरह की महत्वपूर्ण सामग्री बनाते रहें—और अपने काम को विस्तार देकर दुनिया भर में और अधिक समुदायों तक पहुँचा सकें—तो कृपया हमारे कार्य का समर्थन करने पर विचार करें।