हम पिछले अध्याय में जंगल में बीमारियों के कारण जानवरों को होने वाली बड़ी पीड़ा को पहले ही देख चुके हैं| पहले से बीमार जानवरों की मदद करने के अलावा, टीकाकरण द्वारा एक महत्वपूर्ण तरीके से हम बीमारियों से जंगल में जानवरों की सुरक्षा कर सकते हैं| जंगल में रहने वाले जानवरों का बड़े पैमाने पर टीकाकरण किये जाने के यहाँ कई उदाहरण हैं| शायद इनमें से सबसे महत्वपूर्ण रेबीज़ के विरुद्ध टीकाकरण है, जो कई देशों में बड़े पैमाने पर किया गया है| जंगल में अन्य बीमारियाँ जिनसे जानवर पीड़ित होते हैं उनके विरुद्ध भी टीके विकसित हो चुके हैं|
रेबीज़ उन जानवरों के लिए एक भयावह बीमारी है जो इससे प्रभावित हैं| काटने से फ़ैल कर, यह मस्तिष्क में ज्वलन का कारक होती है| इसके लक्षणों में बुखार, दर्द, जलन, पानी से भय, आक्रामकता, दुविधा, और पेशीय पक्षाघात शामिल हैं| एक बार लक्षण प्रकट होने पर, आमतौर पर मौत संभावित है| जंगली जानवरों के प्रतिरक्षीकारण का एक प्रतिमानात्मक उदाहरण रेबीज़ के विरुद्ध टीकाकरण है जिसने वर्ष 2010 में यूरोप के अधिकतर हिस्सों और उत्तरी अमरीका के बड़े हिस्सों में बीमारी का उन्मूलन किया| यह बीमारी के मनुष्यों में या मनुष्यों के साथ रहने वाले जानवरों जैसे कुत्तों में फैलने या बढ़ने से रोकने के लिए किया गया है| यह टीकाकरण रेबीज़ टीके से युक्त चमगादड़ों के विस्तृत प्रसार कार्य द्वारा किया गया जो तब जानवरों द्वारा खाए गए|1
यू एस में, बीमारी को मिटाने के प्रयास वर्ष 1970 में शुरू हुए और इन्हें उत्तर-पूर्वी यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा के बड़े हिस्सों में प्राप्त कर लिया गया| ऐसा एक कार्यक्रम मसाशुशेट में रैकून में इसके फैलाव को रोकने के लिए 63% जनसँख्या का मुंह द्वारा टीकाकरण किया गया, जो कि इस क्षेत्र में सफलतापूर्वक बीमारी को मिटाने के लिए पर्याप्त था| एक अन्य उदाहरण टेक्सास में कोयोटो के लिए मौखिक रेबीज़ टीकाकरण कार्यक्रम है जिसने रेबीज़ में बड़ी कमी के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में इसके बढ़ने को भी रोका| अन्य इलाकों से रेबीज़ का उन्मूलन करने के क्रम में एक सहसंयोजी प्रयास यूनाइटेड स्टेट्स, मेक्सिको, और कनाडा के बीच प्रस्तावित किया गया है|2 समान कार्यक्रम पूरी दुनिया में लागू किये गए हैं, जिसमें अफ्रीका और एशिया में कुत्तों का टीकाकरण और इथोपिया में भेड़ियों का टीकाकरण शामिल है|3 इन कार्यक्रमों से प्राप्त आंकड़े इसकी क्षमता के सबूत और लागू होने की स्पष्टता उपलब्ध कराते हैं जो भविष्य में और जानवरों को टीका लगाने को आसान बनाएगा|
जबकि ऊपर दिए गए मामलों में जानवरों का टीकाकरण उनकी ख़ुद की भलाई के लिए नहीं बल्कि मनुष्य के हितों के लिए किया गया था, जंगल में जानवरों का रेबीज़ के विरुद्ध किये जाने वाले टीकाकरण ने भयानक बीमारी के विरुद्ध उनकी सुरक्षा कर उन्हें बेहद लाभ पहुँचाया| रेबीज़ के विरुद्ध जारी हमारे संघर्ष में जो हमने सीखा है वह भविष्य के टीकाकरण कार्यक्रमों में जंगल में व्यक्तिगत जानवरों की भलाई को आगे बढ़ाने में इस्तेमाल हो सकता है| इसके अलावा, इस लड़ाई में हमारी सफलताएँ भविष्य के टीकाकरण प्रयासों के प्रति आशावादिता को प्रेरित कर सकती हैं|
ब्रुसेलोसिस ब्रुसेला परिवार के कई जीवाणुओं द्वारा होने वाली एक संक्रामक बीमारी है| यह गाय और अन्य जुगाली करने वाले पशुओं जैसे बायसन और एल्क के साथ-साथ जलीय स्तनधारियों और मनुष्यों को भी प्रभावित करता है| अमानुष जानवरों पर इसके मुख्य प्रभाव पुनरुत्पादन तंत्र, बांझपन, बच्चा गिरना, मृत जन्म या बचने में असमर्थ बच्चे पैदा होना हैं| यह नरों के अंडकोष में सूजन का कारण हो सकता है, और जीवाणु जोड़ों में जाकर आर्थराइटिस का कारक हो सकता है| 4
ग्रेटर येलोस्टोन क्षेत्र में रहने वाले जंगली एल्क और बायसन की जनसँख्या के बीच ब्रुसेलोसिस प्रचलित है| यह आकलन किया गया है कि इस क्षेत्र में 14 हज़ार से ज़्यादा जानवर संक्रमित हैं|5 जबकि ब्रुसेलोसिस प्रजातियों के बीच फ़ैल सकती है, येलोस्टोन के ये जानवर बीमारी के लिए “कोश” की तरह कार्य करते हैं| इससे लड़ने के लिए, येलोस्टोन में बायसन की जनसँख्या के लिए एक टीका विकसित किया गया है|
सिल्वाटिक हैज़ा एक संक्रामक जीवाणु बीमारी है जो कृन्तकों को प्रभावित करता है जैसे प्रेरी कुत्ते| इसके लिए वही जीवाणु ज़िम्मेदार है जो मनुष्यों में बर्बोनिक हैज़ा के लिए है| मनुष्य जनसँख्या पर “ब्लैक डेथ” महामारी के भयानक प्रभाव लगभग सभी के लिए सामान्य हैं| जंगली कृन्तकों की मृत्यु दर उतनी सामान्य नहीं जो अब भी सिल्वाटिक हैज़ा से परेशान हैं| प्रेरी कुत्तों के बीच संक्रमण से मृत्यु दर 100% के क़रीब पहुँच सकती है| इसके लक्षणों में बुखार, निर्जलन, कमज़ोरी, भूख में कमी, सांस लेने में तकलीफ़, प्लीहा बढ़ना, लसिका ग्रंथि में सूजन हैं|6
वर्ष 2019 में दक्षिण डकोटा में, हैज़ा ने प्रेरी कुत्तों का नाश कर दिया, तब से इसने काले पैरों वाले फेर्रेट को प्रभावित किया है जो प्रेरी कुत्तों को खाते हैं| प्रेरी कुत्तों का बड़े पैमाने पर प्रतिरक्षण शुरू हुआ, क्योंकि प्राथमिक तौर पर मनुष्य फेर्रेट की परवाह करते हैं जो संक्रमण के ख़तरे पर हैं| प्रेरी कुत्तों ने 95% से अधिक की बचने की दर दिखाई है जो संक्रमित थे और उनका टीकाकरण किया गया|7 हालाँकि जबकि टीकाकरण का लक्ष्य फेर्रेट का संरक्षण था, प्रेरी कुत्तों को भी इससे लाभ हुआ| कम से कम इतना कि जब तक वे स्वस्थ फेर्रेट द्वारा शिकार नहीं हो जाते|
वर्ष 2017 में मोन्टाना में जीव विज्ञानियों ने ड्रोन की मदद से चमगादड़ों को मौखिक टीका देना शुरू किया| इससे उन्हें और अधिक संख्या पूरी करने में मदद मिली जो वे हाथ से देने में कर पाते| ड्रोन की मदद से, एक दिन में 4000 प्रेरी कुत्तों का टीकाकरण करना संभव है|
इबोला एक भयानक बीमारी है जिससे बुखार, आतंरिक रक्तस्राव, पेशीय कमज़ोरी, सांस लेने और निगलने में तकलीफ़, उल्टी, और दस्त सहित लक्षणों की श्रृंखला होती है| मनुष्यों में, 50% मामलों में यह घातक है| गोरिल्ला में, मृत्यु दर 90% तक ऊँची हो सकती है|
वर्ष 1990 से इबोला के ज़ैरे विषाणु ने कई हज़ार गोरिल्ला और चिंपांज़ी को मारा है| एक अध्ययन बताता है कि 2002-2003 में एक प्रकोप ने 5000 से अधिक गोरिल्ला को मार डाला| यह प्रतीत होता है कि टीकाकरण इस बीमारी के लिए एक स्थायी उपाय है| वास्तव में, यह विशाल अफ्रीकन आपे के जीवन बचाने के लिए प्रस्तावित किया गया है| टीकाकरण की प्रक्रिया या तो चारे में टीका के रूप में होती है, जैसे रेबीज़ टीके का इस्तेमाल, या अंतर्त्वचीय बरछी से|
यहाँ बड़े आपे के उपचार में अधिक रुचि है क्योंकि उनकी प्रजाति आमतौर पर उच्च महत्व वाली है, और मनुष्यों के स्वास्थ्य पर वर्तमान आघात के कारण भी जो उनके संपर्क से या संक्रमित आपे का भक्षण करने से फैला है| अन्य जानवर हो सकता है वैसा ध्यान ना आकर्षित करें, किन्तु वे उसी तरह से उपचारित किये जा सकते है|
पायलट टीकाकरण कार्यक्रम जानवरों में एन्थ्राक्स के विरूद्ध भी विकसित हुआ है| काले गैंडों, ज़ेब्रा और चीता में टीकाकरण प्रभावी दिखा है|8 दुर्भाग्य से, टीकाकरण उन्हीं जंगली जानवरों को दिया गया है जिन्हें संरक्षण के लायक माना गया है, किन्तु यहाँ ऐसा कोई कारण नहीं है कि ये टीकाकरण कार्यक्रम उन सभी जानवरों तक ना बढाया जाए जो एन्थ्राक्स से पीड़ित हैं, बजाय की उनके कथित उपयोग या मनुष्यों के लिए महत्व के|
ट्यूबरक्युलोसिस मानुष और अमानुष इकाइयों दोनों को संक्रमित करने वाली एक सक्रीय बीमारी है| वर्ष 2011 में, संचरण की प्राकृतिक स्थितियों में मुक्त रहने वाले जंगली सूअरों के लिए चारे में एक मौखिक टीका दिया गया|9 बैजेर को भी इस बीमारी के विरूद्ध टीका दिया गया है|
अन्य जानवरों की तरह, कीड़े बीमारियों से पीड़ित होते हैं| अभी हाल ही तक, यह माना जाता था कि कीड़ों का टीकाकरण संभव नहीं है, क्योंकि कीड़ों का प्रतिरक्षा तंत्र, जो हालाँकि स्तनधारियों के तंत्र के समान है, प्रतिरक्षी का इस्तेमाल नहीं करते| हेलसिंकी विश्वविद्यालय के हाल ही के अनुसन्धान ने दिखाया है कि मधुमक्खियों का टीकाकरण संभव है| जब एक रानी मधुमक्खी पैथोजन से युक्त कुछ खाती है, तो पैथोजन के मुख्य अंश जो एक प्रोटीन से जुड़े होते हैं जो उन्हें रानी मधुमक्खी के अण्डों में ले जाती है, जहाँ वे प्रतिरक्षी प्रतिक्रिया के लिए विप्रेरक की तरह कार्य करते हैं| इसका अर्थ है कि हम रानी मधुमक्खी का टीकाकरण कर के आसानी से हजारों मधुमक्खियों को टीका लगा सकते हैं| अमेरिकन फोलब्रूड, जो कि एक जीवाणु बीमारी है जो मधुमक्खी की कॉलोनियों (बस्तियों) को नष्ट कर सकता है, के लिए टीका विकसित करने के लिए अनुसन्धान किया गया है|10 दुनिया में कीड़ों की विशाल संख्या का अर्थ है कि टीकाकरण की कल्याणकारी सम्भावना बड़ी है|
यूनाइटेड किंगडम ने एक अच्छा उदाहरण दिया है कि एक टीकाकरण कार्यक्रम को लागू करना कैसे शुरू करें| यह संभवतः वह जगह है जहाँ बीमारी के विरुद्ध जानवरों का प्रतिरक्षीकरण सबसे अधिक सामान्य है| बीमारी से जानवरों के बचाव के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण लागु किया गया है जैसे एवियन इन्फ्लुएंजा और पक्षियों में न्यूकैस्टल बीमारी| उदाहरण के लिए हाल ही में, चीन में युन्नान वन्य जीव उद्यान में एवियन इन्फ्लुएंजा और न्यूकैस्टल बीमारी के विरूद्ध 1989 मोरों को टीका लगाया गया|
यूके में, एक टीका और एंटीजन बैंक है जहाँ इसे सरकार संभावित प्रकोप में इस्तेमाल के लिए, या पेंगुइन और तोतों के संरक्षण में तैनात करने के लिए भेजती है| यूके ईयू टीका बैंक को भी सहयोग करता है, पुराने स्वाइन बुखार के साथ-साथ उच्च वरीय फुट और माउथ एंटीजन बैंक के लिए, जहाँ एंटीजन और टीके ज़रूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए तैयार रखे जाते हैं|11
ऊपर दिए गए उदाहरण दिखाते हैं कि जंगल में जानवरों की भलाई को नाटकीय रूप से बेहतर करने का एक आसान तरीका टीकाकरण है| हम ख़तरनाक बीमारियों जैसे रेबीज़, ट्यूबरक्युलोसिस और यहाँ तक कि हैज़ा के विरुद्ध जानवरों को टीका लगा सकते हैं| हम में यह भी क्षमता है कि बीमारी को धरती से पूरी तरह मिटा दें| और यह क्षमता केवल तभी बढ़ेगी जब हम और सीखेंगे और इस बारे में अपना ज्ञान विकसित करेंगे|
1 लोमड़ियों का मौखिक टीकाकरण करने की प्रक्रिया वातावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों के विभाग (2010) में वर्णित है: अग्न्य जीव रोगों के नियंत्रण के लिए टीकाकरण: मुख्य विचार, लंदन: विभाग।
2 गे. एम. बियर, एम. के. एबलसेथ और जे. जी. डैबी (1971) “रैबीज़ के खिलाफ लोमड़ियों का मौखिक टीकाकरण”, अमेरिकन जर्नल ऑफ़ एपिडेमियोलॉजी, 93, pp. 487-490;
एम. जी. फियरनीहॉफ, पी. जे. विल्सन, के. ए. क्लार्क, डी. आर. स्मिथ, डी. एच. जॉनस्टन, बी. एन. हिक्स और जी. एम. मूर (1998) “कोयोट्स के लिए मौखिक रैबीज़ टीकाकरण कार्यक्रम के परिणाम”, जर्नल ऑफ़ अमेरिकन वेटरनरी मेडिकल एसोसिएशन, 212, pp. 498-502;
ए. एच. रॉबिंस, एम. डी. बॉर्डन, बी. एस. विंडमिलर, एम. निएज़गोड़ा, एल. सी. मार्कस, एस. एम. ओ’ब्रायन, एस. एम. क्रेइंडेल, एम. डब्ल्यू. मैकगिल, ए. जूनियर डेमारिया, सी. ई. रूप्रेच्ट और एस. रोवेल (1998) “मासाचुसेट्स में रैकून के मौखिक टीकाकरण द्वारा जंगली जीवों में रैबीज़ के प्रसार को रोकना”, जर्नल ऑफ़ अमेरिकन वेटरनरी मेडिकल एसोसिएशन, 213, pp. 1407-1412;
सी. डी. मैकइनस और सी. ए. लेबर (2000) “जंगली जीव प्रबंधन एजेंसियों को रैबीज़ नियंत्रण में भाग लेना चाहिए”, वाइल्डलाइफ सोसायटी बुलेटिन, 28, pp. 1156-1167;
सी. डी. मैकइनस, एस. एम. स्मिथ, आर. आर. टिंलाइन, एन. आर. आयर्स, पी. बाचमैन, डी. जी. ए. बॉल, एल. ए. काल्डर, एस. जे. क्रॉसग्री, सी. फील्डिंग, पी. हाउशिल्ड, जे. एम. होनिग, डी. एच. जॉनस्टन, के. एफ. लॉसन, सी. पी. नुनान, एम. ए. पेडे, बी. पॉन्ड, आर. बी. स्टीवर्ट और डी. आर. वॉइग्ट (2001) “पूर्वी ओंटारियो में लाल लोमड़ियों से रैबीज़ का उन्मूलन”, जर्नल ऑफ़ वाइल्डलाइफ डिजीजेस, 37, pp. 119-132;
डी. स्लेट, सी. ई. रूप्रेच्ट, जे. ए. रूनी, डी. डोनोवन, डी. एच. लेइन और आर. बी. चिपमैन (2005) “संयुक्त राज्य अमेरिका में जंगली मांसाहारी जीवों में मौखिक रैबीज़ टीकाकरण की स्थिति”, वायरस रिसर्च, 111, pp. 68-76।
3 जे. ई. चाइल्ड्स, एल. ई. रॉबिंस, आर. सादेक, ए. मैडेन, एम. ई. मिरांडा और एन. एल. मिरांडा (1998) “फिलीपींस में रैबीज़ टीकाकरण अभियान के दौरान ग्रामीण कुत्तों की जनसंख्या घनत्व का अनुमान और मार्किंग विधियों का मूल्यांकन”, प्रिवेंटिव वेटरनरी मेडिसिन, 33, pp. 207-218;
एस. के. पाल (2001) “पश्चिम बंगाल, भारत में मुक्त आवास वाले शहरी कुत्तों की जनसंख्या पारिस्थितिकी”, एक्टा थेरियोलॉजिका, 46, pp. 69-78;
पी. एम. किताला, जे. जे. मैकडरमॉट, पी. जी. कोलमैन और सी. डाई (2002) “केन्या के मचाकोस जिले में कुत्तों के रैबीज़ नियंत्रण के लिए टीकाकरण रणनीतियों की तुलना”, एपिडेमियोलॉजी एंड इंफेक्शन, 129, pp. 215-222;
एस. क्लिवलैंड, एम. कारे, पी. तिरिंगा, टी. एमलेन्ज़ा और जे. बैरट (2003) “ग्रामीण अफ्रीका में कुत्तों के रैबीज़ टीकाकरण अभियान: कुत्तों में रैबीज़ और मानव-कुत्ता चोटों पर प्रभाव”, टीका, 21, pp. 1965-1973।
4 विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (2019) “ब्रुसेलोसिस”, World Organisation for Animal Health [7 सितंबर 2019 को अभिगमित]।
5 टी. क्रीगर और जी. प्लमब (संपादक) (2006) Greater Yellowstone क्षेत्र में एल्क और बाइसन के लिए ब्रुसेलोसिस टीके, टीका वितरण और निगरानी डायग्नोस्टिक्स को बढ़ावा देना: 16-18 अगस्त 2005 को University of Wyoming में आयोजित कार्यात्मक संगोष्ठी की तकनीकी रिपोर्ट, लारामी: University of Wyoming Haub School [15 सितंबर 2019 को अभिगमित]।
6 आर. सी. एबॉट और टी. ई. रॉके (2012) प्लैग, U.S. Geological Survey Circular 1372, मैडिसन: National Wildlife Health Center [10 सितंबर 2019 को अभिगमित];
प्रेयरी डॉग कोएलिशन (2018) प्रेयरी डॉग, लोग और प्लेग, बोउल्डर: द ह्यूमेन सोसायटी ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स।
7 एच. लेग्गेट (2009) “प्रेयरी डॉग के लिए प्लेग टीका संकटग्रस्त फ़ेरेट को बचा सकता है”, वायर्ड, 08.04.09 [25 जुलाई 2013 को अभिगमित]।
8 पी. सी. बी. टर्नबुल, बी. डब्ल्यू. टिंडल, जे. डी. कोएटज़ी, सी. एम. कॉनराडिए, आर. एल. बुल, पी. एम. लिंडेके और ओ. जे. बी. हुब्सले (2004) “चीता और काले गैंडे में एनथ्रैक्स के खिलाफ टीके से सुरक्षा”, टीका, 22, pp. 3340-3347।
9 जे. एम. गैरिडो, आई. ए. सेविला, बी. बेल्ट्रान-बेक, ई. मिंगुइजॉन, सी. बैलेस्टेरोस, आर. सी. गालिंडो, एम. बॉडेला, के. पी. ल्याशचेंको, बी. रोमरो, एम. वी. गेजो, एफ. रुइज़-फॉन्स, ए. अरानाज़, आर. ए. जस्टे, जे. वीसेंटे, जे. डी ला फुएंटे और सी. गॉर्टजार (2011) “हीट-इनएक्टिवेटेड माइकोबैक्टीरियम बोविस से टीकाकरण किए गए यूरेशियन वाइल्ड बोअर में क्षयरोग से सुरक्षा”, PLOS ONE, 6 (9) [28 सितंबर 2019 को अभिगमित]।
10 ई. राउक्को (2018) “पहला कीट टीका PrimeBEE मधुमक्खियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है”, हेलसिंकी विश्वविद्यालय, 31.10.2018 [8 सितंबर 2019 को अभिगमित]।
11 वातावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों के विभाग (2010) अग्न्य जीव रोगों के नियंत्रण के लिए टीकाकरण: मुख्य विचार, लंदन: विभाग।